14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- मजदूरी नहीं मिलने पर महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिल उप तहसील के सामने किया कुछ ऐसा कि…

मजदूरी की मांग को लेकर दिया धरना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 10 May 2018, 11:14 AM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

नोख(जैसलमेर). मनरेगा के श्रमिकों ने मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। मनरेगा श्रमिक सुरमो, कमला, सुंदर, आईदानराम, हरजीराम, नारायणराम, भंवरलाल, हिम्मताराम, मांगीलाल सहित मजदूरों ने उपतहसील कार्यालय के समक्ष धरना देकर बताया कि उन्हें लम्बे समय से मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जबकि प्रतिवर्ष 100 दिन का रोजगार देने का प्रावधान है। अकाल में रोजगार नहीं मिलने से मजदूरों को आर्थिक संकट से रु-ब-रु होना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र रोजगार दिलाने की मांग की। जिस पर नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश खत्री धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को रोजगार का भरोसा दिलाया। जिस पर धरना समाप्त किया गया।