पुलिस के अनुसार एक्सचेंज में चोरी की सूचना पर 12 मई को पारेवर के प्रभारी जेटीओ राजेश कुमार ने मोहनगढ़ में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता रमेश कुमार को सूचना दी। इस पर 15 मई को रमेश कुमार पारेवर एक्सचेंज पहुंचे तथा 16 मई को मोहनगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें उन्होंने बताया कि पारेवर गांव में एक्सचेंज के साथ ही मोबाइल टावर भी लगा हुआ है। यहां से चोरों ने कई तरह की केबल के साथ ही अन्य सामान चुरा लिया। इसमें इंटरनेट केबल, पीडीपी रो हेड, केबिनेट अलार्म लाइन, पावर सप्लाई कनक्टर लाइन, पॉवर सप्लाई केबल सहित अन्य सामान चोरी हो गया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हैडकांस्टेबल हरिराम को जांच सौंपी। इस पर उन्होंने कांस्टेबल शेर मोहम्मद चानिया, राजेन्द्र बिश्नोई, देवीसिंह आदि मौके पर पहुंचे।