
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 2; shaking: 0.000417; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.1500,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.479815, 0.5194769);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (6, 2);aec_lux: 70.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;zeissColor: bright;
रामदेवरा क्षेत्र की रुणिचा कुआं रोड पर बस्ती के लोगों को को वोल्टेज संबंधी समस्या से राहत देने के लिए डिस्कॉम की तरफ से विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि गर्मी के दिनों में विद्युत खपत बढ़ने के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या नहीं आएगी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले कई महीनों से डिस्कॉम विद्युत आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से निदान करने में जुटा हुआ है। उसी कड़ी में रुणिचा कुआं रोड पर स्थित घरों में गर्मी के दिनों में कई बार वोल्टेज संबंधी समस्या रहने से विद्युत उपकरण चल नहीं पाते थे। डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता राहुल कुमार गर्ग ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए रुणिचा कुआं रोड पर अपनी टीम के साथ कार्य करते हुए विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया है।
ऐसे में आने वाले दिनों में वोल्टेज की समस्या का सामना ग्रामीणों को नहीं करना पड़ेगा। पूर्व में मिनी ट्रांसफार्मर से ग्रामीणों के घरों में विद्युत आपूर्ति होती थी। उसकी जगह अब अधिक क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया है, वहीं थ्री फेस की विद्युत लाइन खींची गई है। रामदेवरा की रुणिचा कुआं रोड बस्ती सहित बृजपुरा, पोकरपुरा, वीरमदेवरा में एकां जीएसएस से विद्युत आपूर्ति आती है। विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान लाइन मैंन राम खिलाड़ी मीना ने भी भरपूर सहयोग किया। लाइनमैन मीना ने शुक्रवार को विद्युत ट्रांसफार्मर शुरू करवाया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।
Published on:
20 Feb 2026 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
