25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- बैकिंग समस्याओं के समाधान के लिए यह उठाए जाएंगे कदम, आपको भी हो सकता है फायदा

‘सभी बैंकिंग समस्याओं का होगा समाधान’ -बैंकिंग लोकपाल योजना के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 22 Dec 2017, 10:18 AM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से संचालित बैंकिंग लोकपाल योजना- 2006 के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय व्यास बगेची में किया गया। इस दौरान स्थानीय शहरी एवं ग्रामीण जनता की बैंक संबंधी शिकायतों का निवारण करने संबंधी आश्वासन बैंकिंग लोकपाल राजस्थान माधवी शर्मा ने दिया। मोहनगढ़ के किसानों की ओर से केसीसी संबध्ंाी अधिक ब्याज लगाने संबंधी मुद्दा प्रधान पंचायत समिति जैसलमेर अमरदीन फकीर ने उठाया। जिस पर भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्रीराम मीणा ने शिकायत प्राप्त कर ब्याज दर कम कर अधिक राशि जो कि तकनीकी कारणों से खातों से अधिक कटौती हुई वापस खातों में जमा कर दिया जाएगा। लोकपाल राजस्थान ने किसानों को कार्यवाही का आश्वासन दिया।

IMAGE CREDIT: patrika

माधवी शर्मा ने कहा कि स्थानीय जनता अधिकतर खेती एवं पशुपालन पर निर्भर है, जिनका बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड लिया हुआ होता है, यदि आपको बैंक की ओर से किसी प्रकार की शिकायत या असंतुष्टि है, तो यदि हमसे संपर्क कर शिकायत का निवारण करवा सकेंगे।
इस दौरान जेआर संख्यान उप महाप्रबंधन, लोकपाल कार्यालय ने लोकपाल कार्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुए कहा कि यह एक बैंक ग्राहक शिकायतों के समाधान के लिए स्वतंत्र प्रणाली है।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रबंधक, राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम जैसलमेर हसन खान सोढ़ा ने किया। इस दौरान एमएल बलाई, सहायक महाप्रबंधक, बैंकिंग लोकपाल कार्यालय जयपुर , बीएल शर्मा निजी सचिव बैंकिग लोकपाल, श्रीराम मीणा, सहायक महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक जयपुर, एफसी सिंघला, उप महाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, अमरदीन फकीर प्रधान पंचायत समिति जैसलमेर, आरके भंवरायत एलडीएम, जगदीशनारायण, निदेशक आरसेटी जैसलमेर आदि मंचासीन रहे। इस दौरान शहर की सभी बैंक शाखाओं, अग्रणी बैंक एवं आरसेटी जैसलमेर की ओर से स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। दिन के प्रारंभ में बैंकिंग लोकपाल की ओर से आरसेटी जैसलमेर में विभिन्न बैंकिंग नियंत्रक के साथ बैठक कर अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद कैनरा बैंक जैसलमेर का निरीक्षण कर शाखा प्रबंधक ब्रजेश चारण से ग्राहकों को होने वाली परेशनियों की जानकारी ली और उनके निस्तारण संबंधी निर्देश दिए।

IMAGE CREDIT: patrika