8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

128 वीं पैदल वाहिनी ने पीपल का पौधा लगाकर किया इस कार्यक्रम का आगाज, जानिए पूरी खबर

मोहनगढ़ कस्बे में स्थित 128वीं पैदल वाहिनी प्रासे पर्यावरण राजरिफ की ओर से वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन 1 जुलाई से 7 जुलाई तक किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Planted 300 plants by 128 vi paidal vahini in jawahar navoday school

Planted 300 plants by 128 vi paidal vahini in jawahar navoday school

जैसलमेर. मोहनगढ़ कस्बे में स्थित 128वीं पैदल वाहिनी प्रासे पर्यावरण राजरिफ की ओर से वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन 1 जुलाई से 7 जुलाई तक किया जा रहा है। वन महोत्सव सप्ताह के तहत बटालियन की ओर से सघन पौधरोपण किया जा रहा है। इसको लेकर 128वीं पैदल वाहिनी की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को पौधरोपण किया गया। इस दौरान बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल उमरावसिंह राठौड़ व विद्यालय के प्राचार्य सीएम सिंह ने पीपल का पौधा लगाकर कार्यक्रम का आगाज किया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल उमराव सिंह राठौड़ ने पर्यावरण व पौधारोपण से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गई। जवाहर नवोदय विद्यालय में बटालियन की ओर से 300 पौधे लगाए गए, जिसमें बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम सिंह शेखावत, लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रमसिंह राठौड़, केप्टन जयसिंह बघेल, उप प्राचार्य एलएम धोबी, एनसीसी अधिकारी मुकेश कुमार, स्काउट गाइड अधिकारी अहमद बशीर के अलावा बटालियन के अधिकारी, जवान, जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पौधारोपण में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान नीम, शीशम, पीपल सहित अन्य कई पौधे लगाए गए। विद्यालय प्रशासन की ओर से अलग-अलग हाउस के विद्यार्थियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

की स्वास्थ्य जांच, वितरित की दवाइयां
फतेहगढ़. हिन्दुस्तान लैटेक्स फैमिली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट के तत्वावधान में व सीएलपी के सहयोग से संचालित कार्यक्रम स्पर्श प्रोजेक्ट के तहत गुरुवार को फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के उण्डा सिरूवा व भाखराणी गांव में हेल्थ कैम्प व स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्पर्श प्रोजेक्ट कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के शुगर, मलेरिया आदि विभिन्न प्रकार की जांच मोबाइल मेडिकल यूनिट वेन में जांच की गई। हेल्थ केम्प व स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य की डॉ. अशोक कुमार की ओर से जांच कर परामर्श व निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। परियोजना समन्वयक हरीश कुमार सोनी ने बताया कि स्पर्श प्रोजेक्ट के तहत हर माह की 5 व 17 तारीख को तीन गांवों में हेल्थ केम्प व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। स्पर्श प्रोजेक्ट कार्यक्रम के तहत गांवों में ऐनिमिया मुक्त करना व महिलाओं में स्वच्छता व शिक्षा को बढ़ावा देना है। ब्लॉक समन्वयक अनूप पंवार ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संपूर्ण टीकाकरण स्तनपान परिवार नियोजन परिणामों व बड़े परिवार के दुष्परिणाम के बारे में अवगत करवाया। मोबाइल मेडिकल यूनिट वेन में सुनील कुमार, लेब टेक्शियन मनोहरी जीएनएम व मुकेश कुमार ने सहयोग दिया।