21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोकरण पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पोकरण पुलिस ने बुधवार शाम व गुरुवार को दो अलग-अलग कार्रवाई करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
पोकरण पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पोकरण पुलिस ने दो जनों को किया गिरफ्तार

पोकरण. पुलिस ने बुधवार शाम व गुरुवार को दो अलग-अलग कार्रवाई कर दो जनों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस ने कस्बे के केन्द्रीय बस स्टैंड पर झगड़ा करने पर एक जने को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक धन्नाराम विश्रोई बुधवार शाम पुलिस बल के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे। इस दौरान बस स्टैंड में एक व्यक्ति राहगीरों से झगड़ा कर उन्हें परेशान कर रहा था। जिस पर पुलिस ने समझाइश की तो वह पुलिस से भी झगड़ा करने लगा। जिस पर पुलिस ने जैमला निवासी शांतिलाल पुत्र खेताराम को गिरफ्तार किया। आरोपी को गुरुवार को उपखंड मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे जमानत पर रिहा किया गया।

गुब्बाखाई करने पर एक गिरफ्तार
पोकरण पुलिस ने गुब्बाखाई करने के आरोप में गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल प्रकाश गोदारा गुरुवार को पुलिस बल के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब साढ़े 3 बजे कुम्हारों की प्रोल में एक युवक सट्टे की पर्चियां काटते दिखाई दिया और पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस ने गुब्बाखाई करने के आरोप में पाली जिलांतर्गत शिवपुरा थानाक्षेत्र के रूपेलाव निवासी शंभूसिंह पुत्र रूपसिंह रावणा राजपूत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जुए की राशि 350 रुपए नकद, डायरी, पेन, पर्ची, कार्बन आदि बरामद किए। आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया।