
पोकरण क्षेत्र के थाट से रणजीतपुरा तक गत वर्ष निर्माण करवाई डामर सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गत वर्ष थाट से रणजीतपुरा 12 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया गया था।
यह सड़क कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई है। विशेष रूप से भंवरसिंह की ढाणी के पास सड़क से डामर उखड़ गया है। उन्होंने बताया कि गुणवत्ता नहीं होने के कारण एक वर्ष में ही सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। इसे साथ ही कंकरीट बिखर जाने के कारण मोटरसाइकिलों के रपटने का खतरा बना हुआ है। उक्त मार्ग पर रात में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण कभी किसी बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
Published on:
16 Feb 2026 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
