
पोकरण कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान के मुख्य द्वार पर खड़े एक हाथ ठेला चालक को यहां से दूर खड़े होने के लिए कहा और चालान बनाने का कहा तो आवेश में आकर उसने हाथ ठेले से सब्जियां उड़ेल दी। इसके बाद करीब आधे घंटे तक यहां हाई-वॉल्टेज ड्रामा चला। गौरतलब है कि कस्बे में फलसूंड तिराहे से जोधपुर रोड, अस्पताल रोड व मुख्य चौराहे तक बड़ी संख्या में दुकानें स्थित है। इन दुकानों के संचालकों की ओर से अपने सामान रखकर व टिनशेड लगाकर कब्जा किया गया है। हालांकि पुलिस व नगरपालिका ने अभियान चलाकर टिनशेड व सामान हटवाए थे, लेकिन अब फिर धीरे-धीरे अतिक्रमण पुन: बढऩे लगा है। इन सामानों के बाद हाथ ठेला संचालक खड़े हो जाते है। जिसके कारण आए दिन यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है।
कस्बे के मुख्य चौराहे के पास राउमावि स्थित है और यहां बड़ा मैदान है। इस मैदान में राष्ट्रीय व सरकारी कार्यक्रम होते है। इस मैदान के मुख्य द्वार पर भी हाथ ठेलों का जमावड़ा रहता है। जिसके कारण विद्यार्थियों के साथ सरकारी कार्यक्रमों के दौरान परेशानी होती है।यातायात पुलिस प्रभारी सवाईसिंह तंवर रविवार को मैदान के मुख्य द्वार पर खड़े हाथ ठेलों को हटाया जा रहा था। इस दौरान एक हाथ ठेला चालक ने पहले तो हटा दिया।
कुछ देर बाद फिर मुख्य द्वार पर लाकर ठेला खड़ा कर दिया। जिस पर यातायात प्रभारी तंवर ने हड़काते हुए ठेला हटाने के लिए पाबंद किया। इस दौरान पुलिस व ठेला चालक के बीच बहस हो गई और आवेश में आकर ठेला चालक ने दो-तीन अन्य साथियों के साथ ठेले से सब्जियों को सड़क पर उड़ेल दिया। इस दौरान प्रभारी ने रोकने का भी प्रयास किया। इसके बाद करीब आधे घंटे तक ठेला चालक ने हाई वॉल्टेज ड्रामा करते हुए हंगामा किया। जिससे मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने उसे मुख्य द्वार पर ठेला खड़ा नहीं करने के लिए पाबंद किया। जिसके बाद चालक ने सब्जियां समेटी और द्वार से कुछ दूर खड़ा हुआ।
Published on:
08 Mar 2026 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
