पोकरण. क्षेत्र के छायण गांव में ग्रामीणों ने एक जुलूस निकालकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जलाया तथा गैंगस्टर आनंदपालसिंह फर्जी एनकाउंटर की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। उन्होंने चौराहे से मुख्य बाजार एक जुलूस निकाला। इस दौरान युवकों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। युवकों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया तथा विरोध प्रदर्शन किया।