
जुलूस निकाल किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
पोकरण. कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने, दल की तुलना पीएफआइ से करने से गुस्साए विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कस्बे में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला जलाकर रोष जताया। बजरंग दल के जिला संयोजक वीरमसिंह सनावड़ा ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र जारी किया गया है। इसमें बजरंग दल की तुलना पीएफआइ संगठन से करते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है। जिसके कारण देश भर में कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इसी को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शनिवार को सुबह 10 सीमाजन भवन संघ कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महंत प्रतापपुरी महाराज ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की नीति अपनाते हुए देश के विकास में रोड़ा अटकाया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस, विहिपए बजरंग दल आदि संगठनों ने हमेशा सनातन धर्म की रक्षा के लिए कार्य करते हुए राष्ट्र के विकास में भागीदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल जैसे सामाजिक सरोकारों के कार्य करने वाले संगठन की तुलना पीएफआइ से करने एवं उस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा देश के आपसी भाइचारे व सद्भाव को बिगाडऩे का प्रयास है। जिसका देशभर में पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सीमाजन भवन से रवाना हुए। जुलूस राजकीय अस्पताल के पीछे, गुराणियों की गली, सैन धर्मशाला, फोर्ट रोडए स्टेशन रोड होते हुए जयनारायण व्यास सर्किल पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का पुतला फूंका। इस मौके पर पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवतसिंह तंवर, पूर्व सरपंच मदनसिंह राजमथाई, राणीदानसिंह छायण, विहिप के जिला धर्माचार्य प्रमुख शिवा गहलोत, प्रखंड मंत्री तनेरावसिंह राजगढ़, नगर अध्यक्ष जेठूसिंह सोढ़ा, नगर सेवा प्रमुख संजय गांधी, बजरंग दल नगर संयोजक कैलाश भारती, गुलाबसिंह, मुकेश शर्मा, जालमसिंह छायण, सुजानसिंह गुड्डी, देवीसिंह भैंसड़ा, उमरावसिंह चंपावत, लखसिंह सनावड़ा, खेताराम ओढ़ाणिया, हिमांशु पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Published on:
06 May 2023 08:29 pm

बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
