
MBBS Student Ratan Kumar Meghwal (Photo Social Media)
Rajasthan MBBS Student Commits Suicide in Gujarat: राजकोट एम्स के इंटर्न चिकित्सक रतनकुमार मेघवाल (26) ने शनिवार सुबह परा पीपलिया फाटक के पास ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र मूल रूप से राजस्थान के जैसलमेर का निवासी था।
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6 बजे गांधीग्राम पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि राजकोट-जामनगर हाइवे पर परा पीपलिया स्थित रेलवे फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांधीग्राम पुलिस स्टेशन के पीएसआई पूनम बी. वारोतारिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
साथ ही 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। ईएमटी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में पहुंचाया। साथ ही राजकोट एम्स के अधिकारियों और मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई।
उधर, तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के बैग से मेडिकल फाइलें मिलीं। जिससे अंदाजा लगाया गया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान हो सकता था और उसका इलाज भी चल रहा होगा।
वह हाल ही राजकोट लौटा था। वह पिछले 4 वर्षों से राजकोट एम्स में पढ़ाई कर रहा था और फिलहाल इंटर्न चिकित्सक के रूप में कार्यरत था। यह पढ़ाई का उसका अंतिम वर्ष था।
गौरतलब है कि दो साल पहले भी रतन राजकोट एम्स के मेडिकल हॉस्टल से लापता हो गया था। तब वह राजकोट के पास स्थित विपश्यना केंद्र से सुरक्षित मिला था। तब सीसीटीवी के आधार पर पता लगा कि वह आखिरी बार परा पीपलिया के पास देखा गया था। इसके बाद गांव के लोग भी उसकी तलाश में शामिल हुए।
गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास वह दिखाई दिया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। गांधीग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंची पीछा कर उसे ढूंढ निकाला। उस समय पता लगा था कि वह जिस हॉस्टल में रहता था, वहां उसके साथ राजस्थान के अन्य मेडिकल छात्र भी रहते हैं।
मेडिकल की एक छात्रा से उसकी दोस्ती थी, लेकिन वह छात्रा अन्य युवकों से भी बात करती थी, यह उसे पसंद नहीं था। इसके अलावा उसके कुछ साथी उसके कमरे से अलग हो गए थे और कभी-कभी उसका मजाक उड़ाते थे। इन सभी बातों से परेशान होकर वह हॉस्टल छोड़कर चला गया था। इसके बाद युवक के परिजन राजकोट आए और उसे अपने साथ राजस्थान ले गए थे।
Published on:
16 Mar 2026 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
