
Pokhran Field Firing Range: जैसलमेर के पोकरण से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। दरअसल पोकरण क्षेत्र आज एक बड़े धमाके से गूंज उठा। ये धमाका भारतीय सेना ने ही किया था। दरअसल भारतीय सेना ने बुधवार को पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में अनुपयोगी गोला बारूद को नष्ट किया। इस दौरान फायरिंग रेंज में तेज धमाके हुआ, जो कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया।
सेना के जवानों ने फायरिंग रेंज में बड़ा गड्ढा बनाकर गोला बारूद को उसमें रखकर वायर के माध्यम से नष्ट किया। सेना ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोणार्क कोर के टस्कर्स ने पोकरण में खतरनाक अनुपयोगी गोला-बारूद को नष्ट किया। सुरक्षित निपटाने से अनजाने में विस्फोट, आग या पर्यावरण प्रदूषण का जोखिम कम हो जाता है, जिससे भारतीय सेना के सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित होते हैं।
Updated on:
2 Oct 2024, 2:43 PM IST
Published on:
2 Oct 2024, 2:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.