25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG Cylinder: 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलने का सपना देख रही आम जनता को लगा झटका ! जानिए कैसे

Jalore News: खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को घोषणा के बाद भी अभी तक 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 2 Oct 2024, 1:29 PM IST

Domestic Gas Cylinder

Jalore News: राजस्थान सरकार की ओर से बजट घोषणा की पालना में गत एक सितंबर से खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को 450 रुपए में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का ऐलान किया था, लेकिन एक माह का लंबा समय गुजर जाने के बाद भी लाभार्थियों को निर्धारित सब्सिडी अभी तक नसीब नहीं हो पाया है।

इसके अनुसार उपभोक्ता को पहले सिलेंडर लेते वक्त पूरी निर्धारित राशि चुकानी थी तथा बाद में 450 रुपए काटकर ऊपर की सब्सिडी उनके बैंक खातों में जमा की जानी थी। प्रदेश सरकार की ओर से यह व्यवस्था एक सितंबर से लागू की गई थी, लेकिन सितंबर का पूरा महीना बीत जाने के बावजूद खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को अभी तक निर्धारित सब्सिडी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

इनको 450 रुपए में उपलब्ध हो रहा सिलेंडर

खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को घोषणा के बाद भी अभी तक 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाया है। उनके द्वारा सिलेंडर रिफिलिंग के समय पूरी राशि जमा करवाई गई है, लेकिन 450 रुपए से ऊपर की सब्सिडी अभी तक उनके खातों में जमा नहीं हो पाई है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपए में ही गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है।

जमा नहीं हो रही सब्सिडी

प्रदेश सरकार की ओर से गत एक सितंबर से खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक उनके खातों में ऊपर की राशि सब्सिडी के रूप में जमा नहीं हुई है।

  • राजेश सिहाग, शिव भारत गैस आहोर

यह भी पढ़ें- Free Plot Scheme: सीएम भजनलाल का गरीबों को तोहफा, इतने परिवारों को आज मिलेगा अपना आशियाना