6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- सूर्य उपासना के बाद उल्लास में डूबा यह समाज, किया वह जो बन गया…

सूर्यसप्तमी पर हुए धार्मिक अनुष्ठान, किया होनहारों का सम्मान-शाकद्वीपीय मग भोजक समाज की ओर से निकाली शोभायात्रा

less than 1 minute read
Google source verification
Jaislmer patrika

patrika news

शाकद्वीपीय मग भोजक समाज की ओर से निकाली शोभायात्रा
जैसलमेर. शाकद्वीपीय मग भोजक समाज की ओर से बुधवार को सूर्यसप्तमी का पर्व उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का अभिनन्दन किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का आगाज भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना से करने के बाद स्थानीय गांधी चौक से शोभा यात्रा रवाना की गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से सदर बाजार, गोपा चौक, आसनी रोड होते हुए गड़ीसर स्थित समाज की बगेची पहुंची। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व पुरुष भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे, वहीं ऊंट, घोड़ों पर सजी झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा में महिलाएं व बालिकाएं कलश लिए मंगल गीत गाते हुए, वहीं पुरुष केसरिया साफा पहने चल रहे थे। जिससे क्षेत्र का माहौल कुछ समय के लिए धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा का शहर में विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
सूर्यसप्तमी पर समाज की बगेची मेहरबाग में दिन भर महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिएं आयोजित की गई। जिसमें जलेबी दौड़ व चेयर रेस मुख्य आकर्षक रही।