14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धावकों ने दिखाया उत्साह, दौड़ते हुए पहुंचे गंतव्य स्थल

राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर जिला स्तर पर गड़ीसर चौराहा पर रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm news

d

राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर जिला स्तर पर गड़ीसर चौराहा पर रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी मंत्री एवं पशुपालन, गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने विकसित राजस्थान दौड़ को गड़ीसर चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर विकसित राजस्थान दौड़ गड़ीसर चौराहा से रवाना होती हुई गल्र्स स्कूल, नीरज बस स्टैण्ड चौराहा, पूनम स्टेडियम के आगे से गुजरती हुई हनुमान चौराहा पर पहुंची। यहां पर जिला प्रभारी मंत्री कुमावत, जैसलमेर विधायक भाटी, जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक ने विजेता धावकों को पुरस्कार प्रदान किए। दौड़ में बालिका वर्ग में धनेश्वरी प्रथम स्थान, हबारी ने द्वितीय स्थान एवं वैष्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालक वर्ग में शैलेश कुमार प्रथम, अजय गवारिया द्वितीय एवं पृथ्वीराज सिंह खिची तृतीय स्थान पर रहे। खेल अधिकारी राकेश विश्नाई ने रन फॉर विकसित राजस्थान के लिए सहयोग दिया। संचालन व्याख्याता विजय बल्लाणी ने किया। इस मौके पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला कलक्टर प्रतापसिंह, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, समाजसेवी चन्द्रप्रकाश शारदा, अरुण पुरोहित, कंवराजसिंह चौहान के साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीता चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन नरेन्द्र पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर पवन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान जुगतावत, आयुक्त नगरपरिषद लजपाल सिंह सोढ़ा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शंकर सिंह उदावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामनिवास शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी छात्र-छात्राएं, स्काउट, एएनएम प्रशिक्षणार्थी, बॉस्केटबाल खिलाड़ी एवं जनप्रतिनिधिगण भी शामिल हुए और उन्होंने भी दौड़ लगाई।