5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिव मंदिरों में हुआ पौधरोपण

मंदिर में किया पौधरोपण, लिया रख-रखाव का संकल्प
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

shantiprakash gour

•

Updated: 1 Aug 2016, 7:54 PM IST

hariyalo rajasthan

hariyalo rajasthan

जैसलमेर. जैसलमेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में श्रावण के दूसरे सोमवार को राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार हरयाळो राजस्थान के तहत शिव मंदिरों में पौधरापेण किया गया। इस दौरान रोपित किए गए पौधों के रख-रखाव का संकल्प लिया गया। जैसलमेर में माहेश्वरी बैरा में शिव मंदिर के समीप वाटिका में पौधरोपण किया गया। इस दौरान युवा मंडल के नरेन्द्र मोहता, नीरज दलाल, इन्द्र भाटिया आदि ने पौधरोपण किया। पौधरोपण के दौरान शिव भजनों का भी गायन किया गया।

पोकरण कासं- कस्बे के शिवबाग स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। शिवबाग परिसर में विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए। नगरपालिका उपाध्यक्ष शिवप्रताप माली, जिला कांग्रेस महामंत्री शाबिर मोहम्मद मंगलिया, प्रधानाध्यापक भंवरदान रतनू, मंदिर के पुजारी राजेन्द्र शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता नरपतसिंह सांकड़ा, देवेन्द्रसिंह गुड्डी, हीरालाल माली सहित उपस्थित लोगों ने अपने हाथों से नीम, शीशम, गुलमोहर, कनेर आदि किस्म के पौधे लगाकर उनके रख-रखाव व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष माली ने कहा कि पेड़ पौधों की रक्षा व संरक्षण करना व अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करना आमजन का दायित्व है। जिला कांग्रेस महामंत्री मंगलिया ने कहा कि राजस्थान पत्रिका सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को अभियान के रूप में संचालित कर हमेशा समाज को जागृत कर संदेश देता रहा है। जिसमें अमृतम् जलम् व हरियाळो राजस्थान उन मुख्य अभियानों में है, जो प्राणी मात्र के जीवन से जुड़े हुए कार्यक्रम है। मंदिर के पुजारी शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मंदिर परिसर में लगाए गए सभी पौधों के रख रखाव व संरक्षण की जिम्मेवारी ली।