22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer News- पर्यटन सीजन में हवाई सेवा हुई महंगी, चुपके से बढ़ाया इतना अधिक किराया कि विदेश यात्रा भी सस्ती

-पर्यटकों के बम्पर सीजन का फायदा - किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी, फिर भी सीट नहीं

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika

जैसलमेर. दिल्ली से थाईलैंड, मलेशिया, श्रीलंका जैसे देशों की यात्रा करने जितना पैसा, या उससे भी ज्यादा किराया स्वर्णनगरी जैसलमेर के लिए हवाई यात्रा के लिए देना पड़ रहा है। स्वर्णनगरी में चल रहे बम्पर पर्यटन सीजन से मन मुताबिक किराया संबंधित कम्पनी को मिल भी रहा है। मौजूदा समय में दिल्ली से जैसलमेर, जयपुर से जैसलमेर और जैसलमेर से दिल्ली जाने के किराए में निर्धारित राशि से तीन से पांच गुना तक पैसा यात्रियों को चुकाना पड़ रहा है।

आगामी दिनों में राहत नहीं
जैसलमेर के लिए विमान सेवा में किराए में जबर्दस्त बढ़ोतरी में आने वाले करीब दस दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है।जानकारी के अनुसार पर्यटक सीजन में तेजी आगामी 7 जनवरी तक रहेगी।जब तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश है।इसके बाद 10 जनवरी से कम यात्री होने पर हवाई यात्रा के भावों में कुछ गिरावट आने की संभावना है।

IMAGE CREDIT: patrika

यह तय था, इतना लिया जा रहा
जानकारी के अनुसार सोमवार को जैसलमेर से दिल्ली जाने और वहां से आने के लिए 12 से 18 हजार रुपए प्रति यात्री किराया लिया गया वहीं जयपुर से जैसलमेर के लिए भाड़ा करीब 9 हजार रुपए था।जबकि जैसलमेर से जयपुर के लिए विमान में किराया करीब साढ़े चार हजार रुपए है।जबकि सेवा की शुरुआत के समय जैसलमेर-जयपुर के लिए किराया 2600-2700 और जैसलमेर-दिल्ली के लिए यह 3000-3300 रुपए तक निर्धारित किया गया था। जानकारी के अनुसार चूंकि जैसलमेर के लिए काम में लिए जा रहे विमान 78 सीटर हैं, लिहाजा सैलानियों की भारी भीड़ के आलम में यह खचाखच भर रहा है।ऐसे में एयरलाइनर कम्पनी किराए में बढ़ोतरी कर रही है। विमानन सेवा में हालांकि सीजन के समय किराए में बढ़ोतरी सामान्य बात है, लेकिन रोजाना हजारों सैलानियों की आवक के मद्देनजर अगर बड़ा विमान उपलब्ध करवाया जाए तो ज्यादा लोगों को विमान सेवा का लाभ मिल सकता है और किराया भी इस कदर बढ़ाने की नौबत न आए। जैसा कि, स्थानीय टूर ऑपरेटर राजेश भाटिया ने बताया कि, दिल्ली से तीन सैलानियों को किसी भी कीमत पर विमान से जैसलमेर आना था।25 हजार रुपए प्रति यात्री भाड़ा चुकाने के लिए तैयार होने के बावजूद उन्हें विमान में सीट नहीं मिली।