22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer Crime News- इधर बम विस्फोट से युवक की मौत, उधर नहर में नग्न मिला युवति का शव

नाबालिग ने पीया कीटनाशक, वृद्ध को सांप ने काटा

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

नहर में नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, नहीं हुई पहचान
जैसलमेर (नाचना). क्षेत्र के भदडिय़ा गांव के पास इन्दिरा गांधी मुख्य नहर 1236 आरडी पर रविवार को नग्न अवस्था में एक अज्ञात युवती का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर सहायक उपनिरीक्षक बजरंगराम, मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। भोमसिंह भदडिय़ा, ओमप्रकाश, राजेन्द्र सैन, मेघसिंह सहित ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने दोपहर डेढ़ बजे शव को बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए पोकरण अस्पताल भिजवाया। महिला की रविवार शाम तक शिनाख्त नहीं हो पाई। उसकी उम्र करीब 22-25 वर्ष है। गौरतलब है कि इसी महिला का शव शनिवार शाम चिन्नू गांव के पास नहर में देखा गया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक नहर में तेज बहाव के चलते शव आगे निकल गया, जो रविवार को भदडिय़ा गांव के पास मिला। यहां शव को बाहर निकाला गया।

नाबालिग ने पीया कीटनाशक, वृद्ध को सांप ने काटा
मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में शनिवार शाम एक नाबालिग बालिका ने कीटनाशक पी लिया। वहीं खेत में कार्य कर रहे एक वृद्ध को सांप ने काट लिया। उसे परिजन उपचार के लिए मोहनगढ़ अस्पताल लाए। यहां वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. केआर. पंवार की देखरेख में उपचार किया। उन्होंने बताया कि बालिका ने घर में रखे यूरिया का घोल बना पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे शनिवार रात को अस्पताल लाए।
वहीं मोहम्मद (55) पुत्र शाह मोहम्मद निवासी 10 जीटीडी हरियार अपने खेत में कार्य कर रहा था। इस दौरान सांप ने काट लिया। परिजन उसे मोहनगढ़ अस्पताल लाए। यहां उसका उपचार किया गया।

IMAGE CREDIT: parika

स्क्रेप चुनने आए युवक की बम फटने से मौत
जैसलमेर/पोकरण. जिले की पोकरण फिल्ड फायरिंग रेंज में रविवार अपराह्न जीवित बम फटने से युवक की मौत हो गई। मृतक स्के्रप ठेकेदार के यहां श्रमिक था और फायरिंग रेंज में स्क्रेप चुनने आया था।
लाठी थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि लीलसिंह (19) पुत्र अमरसिंह निवासी भादरिया स्क्रेप चुनने आया था, इस दौरान फायरिंग रेंज में एक जीवित बम के फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आर्मी की ओर से लाठी पुलिस को इस संबंध में सूचना देने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। रात तक इस संबंध में कार्यवाही जारी थी।