22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer News- जैसलमेर पुलिस डायरी से खास खबरें

जानिए जैसलमेर में हुए यह अपराध

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

रस्सियों व लोहे की तारों से बंधे सांड को करवाया मुक्त
लाठी (पोकरण). गांव से पांच किमी दूर सोढाकोर मार्ग पर गत चार दिनों से रस्सियों व लोहे की तारों से बंधे पड़े घायल सांड को स्थानीय गौरक्षकों ने रस्सियां खोलकर उसका उपचार करवाया। रविवार को सुबह जानकारी मिली कि लाठी-सोढाकोर मार्ग पर एक सांड गत चार दिनों से रस्सियों व लोहे की तारों से बंधा हुआ पड़ा है। जिससे उसके सींगों व पांवों में खून बह रहा है तथा भूख व प्यास से तड़प रहा है। सूचना मिलने पर बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख राधेश्याम, गौरक्षक विक्रम दर्जी, ब्रजेश विश्रोई, भादरिया गौशाला के नरेन्द्रसिंह व कंवराजसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से सांड के सींगों व पांवों में बंधी रस्सियों को खोलकर उसे मुक्त किया तथा पशु चिकित्सकों को बुलाकर उसका उपचार करवाया। सांड को भादरिया गौशाला में जमा करवाया गया।

IMAGE CREDIT: patrika

पांच ओवरलोड वाहनों के किए चालान
पोकरण क्षेत्र के सांकड़ा गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच ओवरलोड वाहनों के चालान किए।
सांकड़ा थानाधिकारी खेताराम सियोल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत रविवार को गांव में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान क्षमता से अधिक सवारियां भरकर संचालित किए जा रहे पांच ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बंद पड़ा है पुलिस थाने का फोन
पोकरण. स्थानीय पुलिस थाने में लगा टेलीफोन गत एक सप्ताह से बंद पड़ा है। जिसके चलते आमजन को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि पुलिस थाने में 02994-222227 फोन लगा हुआ है। यह फोन गत एक सप्ताह से बंद पड़ा है। थानाधिकारी अथवा अन्य पुलिस अधिकारियों के मोबाईल नंबर आम व्यक्ति के पास उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में आपातकाल व दुर्घटना के दौरान लोग सीधे बेसिक फोन पर कॉल करते है, लेकिन यह फोन गत एक सप्ताह से बंद होने के कारण पुलिस को किसी भी प्रकार की सूचना देने तथा आपातकाल के दौरान बुलाने में परेशानी हो रही है। बावजूद इसके फोन को चालू करवाने को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।