
patrika news
जैसलमेर. भारतीय सिंधू सभा की ओर से सिंधी भाषा को भारतीय संविधान में शामिल किए जाने के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में मनाए जा रहे ‘सिंधी भाषा स्वर्ण जयंती वर्ष 2017’ के अंतर्गत पुष्कर से आए सिंधी भाषा स्वर्ण जयंती रथ का रविवार सुबह स्वर्णनगरी पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा निकाली गई। भारतीय सिंधु सभा के जिलाध्यक्ष आशाराम मूलचंदानी ने बताया कि भारतीय सिंधु सभा के संभाग प्रभारी वासुदेव बसरानी तथा बालोतरा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र लालवानी के सानिध्य में जैसलमेर से आए सिंधी भाषा स्वर्ण जयंती रथ का स्वागत हुआ व शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान चौराहे से आरंभ हुई शोभायात्रा को क्षेत्रीय विधायक छोटूसिंह भाटी, नगरपरिषद सभापति कविता खत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. दाऊलाल शर्मा तथा जिला संघचालक त्रिलोक चंद खत्री ने केसरिया झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में डीजे के सिंधी गीत एवं भजनों के मधुर धुनों के साथ युवक-युवतियां नृत्य करते हुए चल रही थी। शोभायात्रा गांधी चौक, सदर बाजार, गोपा चौक, आसनी रोड़ होते हुए गांधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर पहुंची, जहां रथ का स्वागत कर भगवान झूलेलाल की आरती की गई। शोभायात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरालाल साधवानी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता झूलेलाल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सांवलदास वृजाणी ने की। समारोह के मुख्य वक्ता वासुदेव बसरानी तथा विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र लालवानी थे। इस अवसर पर यशस्वी तेजवानी, कृष तेजवानी, लक्ष्य मूलचंदानी, मेहुल तेजवानी, मीनाक्षी मूलचंदानी, प्रिंस तेजवानी, कुन्दनलाल वाधवानी तथा संगीता हरवानी ने सिंधी गीत एवं भजन प्रस्तुत किया। समारोह का आगाज अतिथियों की ओर से वरुण देव झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर हीरालाल साधवानी, ऋषि तेजवानी तथा आषाराम मूलचंदानी ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य वक्ता बसरानी ने कहा कि भाषा संगठित समाज का मुख्य आधार होती है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अपने दैनिक जीवन में सिंधी भाषा एवं संस्कृति को अपनाने पर बल दिया। हीरालाल साधवानी ने कहा कि भारतीय संविधान में सिंधी भाषा को शामिल किए जाने के 50 वर्ष पूर्ण के अवसर पर सिंधी भाषा एवं संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ाने एवं जनजागृति करने के उद्देश्य से रथ यात्राओं का आयोजन किया गया है। समारोह के अंत में भारतीय सिंधु सभा के जिला मंत्री किशोर तेजवानी ने आभार जताया। समारोह में चंदूमल जसरानी, अशोक तेजवानी, भगवानदास वृजाणी, भगवानदास भाटी, केवलचंद ठाकवानी, मुरलीधर खत्री, चंद्रभान खत्री, शरद व्यास, ओम सेवक, अषोक मोटवानी, विनोद तेजवानी, छतुमल होतचंदानी, सतुमल अठवानी, रमेश हरवानी, किशोर मामनानी, नंदूमल जसरानी, रवि टिलवानी, जयशंकर मूलचंदानी, नवीन वाधवानी, लोकेश साधवानी, जय वृजाणी, राजेश जसरानी, मोहन जसरानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।
Published on:
25 Dec 2017 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
