26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीमा पर जवानों व ग्रामीणों ने मनाया आजादी का जश्न

देशभर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी क्रम में सीमा सुरक्षा बल की 38वीं वाहिनी, सेक्टर मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) ने सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय पर्व का उत्सव मनाया।

less than 1 minute read
Google source verification

देशभर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी क्रम में सीमा सुरक्षा बल की 38वीं वाहिनी, सेक्टर मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) ने सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय पर्व का उत्सव मनाया। 38वीं वाहिनी बीएसएफ के कमांडेंट राकेश पंवार ने ध्वजारोहण किया। जवानों व ग्रामीणों ने मिलकर राष्ट्रीय गान गाया और भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। कमांडेंट पंवार ने बल की देश की सीमाओं की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराई और सीमावर्ती नागरिकों को सुरक्षा में महत्वपूर्ण भागीदार बताया। ग्रामीणों ने भी राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इसके बाद सभी सीमा चौकियों पर प्रधानमंत्री का संदेश सुनाया गया और प्रहरी भोज का आयोजन हुआ। सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरी गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

128 ईटीएफ ने तिरंगे व पौधे बांटकर बढ़ाया उत्साह

मोहनगढ़. कमान अधिकारी कर्नल मोहनसिंह राठौड़ के निर्देश पर 128 ईटीएफ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा और पौधों का वितरण किया। शहीद राजेंद्र सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान सुबेदार मेजर जगरूप सिंह चौहान और सुबेदार देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों को तिरंगे सौंपे गए। राष्ट्रीय ध्वज पाकर विद्यार्थी उत्साह से झूम उठे। समारोह में बालक-बालिकाओं और ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के पौधे भी दिए गए। पौधों के साथ तिरंगा मिलने से सभी के चेहरों पर गर्व और देशभक्ति की चमक नजर आई।