6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसपी ने कहा कस्बे को करो अनजान लोगों से क्लीन स्वीप

एसपी ने किया मोहनगढ़ थाने का किया निरीक्षण

less than 1 minute read
Google source verification
SP said that the town clean

jaislamer sp

मोहनगढ़. मोहनगढ़ पुलिस थाने का रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मोहनगढ़ के पुलिस थाने पहुंचने पर सिपाहियों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर्स दिया गया। इस दौरान मोहनगढ़ पुलिस थाना अधिकारी गंगा राम चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को आवष्यक सूचनाएं उपलब्ध करवाई गई। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव वार्षिक निरीक्षण करने के लिए रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पुलिस थाना मोहनगढ़ पुहंचे। पुलिस थाने पहुंचने पर थानाधिकारी द्वारा अगवानी की गई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाने, हवालात, बैरिक आदि का अवलोकन किया। इसके अलावा रोज मर्रा के कार्यों और पुलिस से संबंधित अन्य कार्यों व रजिस्टरों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मोहनगढ़ पुलिस थाना के अधिकारियों व कर्मचारियों को सजग रहने की सलाह दी। इसके साथ ही क्लीन स्वीप के तहत मोहनगढ़ क्षेत्र में आने वाले अनजान व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी लेने, होटलों, टाबों पर समय समय पर जांच करने, वाहनों की सख्ताई के साथ जांच करने की सलाह दी गई। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव को थानाधिकारी गंगाराम चौधरी, हेड कांस्टेबल चैनाराम बारूपाल, जगदान चारण, नारायणसिंह ने विभिन्न सूचनाएं उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही पुलिस थाने में संधारित किए जाने वाले दस्तावेजों का भी सत्यापन करवाया गया।