20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित: कुमावत

राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को जैसलमेर में व्यास बगेची में किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ।

2 min read
Google source verification
jsm news

d

राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को जैसलमेर में व्यास बगेची में किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय किसाल सम्मेलन का लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर जिला स्तर पर जिला प्रभारी मंत्री एवं पशुपालनए गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक आशीष गुप्ता, जिला कलक्टर प्रतापसिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीता चौधरी के साथ ही समाजसेवी चन्द्रप्रकाश शारदा, अरुण पुरोहित सहित अधिकारी एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित थे। जिला प्रभारी मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सदैव कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में किसानों को प्राथमिकता दी एवं उनके कल्याण व उत्थान के लिए योजनाएॅं भी संचालित की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे राज्य सरकार की अनुदानित याजनाओं से किसानों को पूरा लाभ पहुंचाएं।

प्रदर्शनी का अवलोकन

इस अवसर पर संभागियों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से लगाई गई जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी ली। संभागियों को राज्य सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पोकेट बुकलेट, ब्रोशर व अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।

आज होगा महिला सम्मेलन

कार्यक्रमों के क्रम में शनिवार को प्रात: 12 बजे जिला स्तर पर व्यास बगेची में महिला सम्मेलन का आयोजन होगा एवं अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इस दौरान नवीन लखपति दीदी का सम्मान किया जाएगा। महिला निधि बैंक के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को ऋण की स्वीकृति की जाएगी एवं राज सखी पोर्टल का शुभारम्भ होगा व नमो ड्रॉन दीदी का सम्मान होगा। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्रों में दूध के लिए मुख्यमंत्री अमृत आहार की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अंतर्गत 1500 रुपए की किश्त का महिलाओं को हस्तांतरण होगा। लाडो प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत प्रथम किश्त 2500 रुपए का हस्तान्तरण किया जाएगा।

अन्तोदय सेवा शिविर का आयोजन

आगामी रविवार को प्रात: 11 बजे जिला स्तर पर व्यास बगीची में अन्तोदय सेवा शिविर का आयोजन रखा गया है। इस दौरान दिव्यांगों को स्कूटी एवं विशेष योग्यजनों को उपकरण वितरण किए जाएगें। इसके साथ ही दुर्लभ बीमारियों से पीडि़त बच्चों के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल सम्बल योजना प्रारंभ होगी।