
स्वर्णनगरी में मौसम के मिजाज में बदलाव अब पूरी तरह से गर्मी के मौसम की ओर इशारा करने लगा है। शनिवार को धूप के तेवर और कड़े हो गए और इससे पारे में और बढ़ोतरी हो गई। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम 18.5 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया। यह सामान्य से अधिक है। दोपहरी की धूप में बहुत कम संख्या में लोग सडक़ों पर नजर आए। वहीं रात में जो गुलाबी ठंडक का दौर अब तक चल रहा था, वह भी बीती रात में मद्धम हो गया। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान के 40 डिग्री के करीब तक पहुंचने और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक होने का पूर्वानुमान है। होली के त्योहार से पहले ग्रीष्म ऋतु के आगमन की यह एक तरह से आसमानी घोषणा है। धूप के तल्ख अंदाज की वजह से शहर भ्रमण पर आए सैलानी भी असुविधा महसूस कर रहे हैं। वे सुबह जल्द होटलों से घूमने के लिए दर्शनीय स्थलों पर पहुंच रहे हैं और दोपहर तक पुन: अपने विश्राम वाले ठिकानों का रुख कर रहे हैं।
Updated on:
08 Mar 2025 08:49 pm
Published on:
08 Mar 2025 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
