5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राष्ट्र-निर्माता व समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं शिक्षक’

-रोटरी शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

shantiprakash gour

•

Updated: 4 Sep 2016, 9:32 PM IST

जैसलमेर. शिक्षक राष्ट्र के निर्माता एवं समाज के पथ प्रदर्शक होते है। शिक्षा के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान व चरित्रवान बनाते है, जो आगे चलकर आदर्श नागरिक बनते है तथा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका अदा करते है। ये विचार जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने रविवार शाम को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की ओर से आयोजित रोटरी शिक्षक सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को संगठित करने का कार्य करते है। इस अवसर पर उन्होंने रोटरी क्लब के सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना की। अध्यक्षीय उद्बोधन में शिक्षाविद पीएन कपटा ने कहा कि वे स्वयं शिक्षक रहे है, इसलिए शिक्षकों की व्यथा को भली भांति जानते है। शिक्षक समाज में सम्मान का हकदार है। समारोह की विशिष्टि अतिथि रूखमणी देवी ने भी विचार व्यक्त किए। नादस्वरम के साधकों जय प्रकाष हर्ष, अनिल पुरोहित, शोभा भाटिया, शोभा हर्ष तथा सुरेश भार्गव ने गुरू वंदना प्रस्तुत की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष उमाशंकर ने बताया कि समारोह के आरंभ में रोटरी क्लब के मयंक भाटिया, अंजु गर्ग, सुमन शर्मा, मालविका जगाणी ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में जिला मुख्यालय तथा समीपवर्ती क्षेत्रों के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के उन चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2015-16 के बोर्ड की परिक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम दिया। रोटरी क्लब के सचिव राजेश भाटिया ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन आशाराम सिंधी ने किया। इस दौरान सीए प्रमोद भाटिया, डॉ. शरद दुबे, राधेश्याम शर्मा, प्रमोद जगाणी, अरविन्द भाटिया, नीरज भाटिया, बृजमोहन छंगाणी, पंकज खत्री, राज अग्रवाल, डॉ. गजेन्द्र वर्मा तथा अंजू गर्ग उपस्थित थे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।