9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग जिनालयों की वार्षिक ध्वजा महोत्सव विधिपूर्वक संपन्न

श्रीजैसलमेर लौद्रवपुर पाŸवनाथ जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित दुर्ग जिनालयों का वार्षिक ध्वजा महोत्सव विधिपूर्वक संपन्न हुआ।
1 minute read
Google source verification
दुर्ग जिनालयों की वार्षिक ध्वजा महोत्सव विधिपूर्वक संपन्न

दुर्ग जिनालयों की वार्षिक ध्वजा महोत्सव विधिपूर्वक संपन्न

श्रीजैसलमेर लौद्रवपुर पाŸवनाथ जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित दुर्ग जिनालयों का वार्षिक ध्वजा महोत्सव विधिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रवक्ता पवन कोठारी ने बताया कि हाड़ेचा निवासी मुंगीदेवी हस्तीमल मनजी भंसाली परिवार की ओर से इस वर्ष की वार्षिक ध्वजा का लाभ लिया गया। प्रात: शुभ मुहूर्त में जैन भवन जिनालय में भगवान नमिनाथ एवं सर्व जिनेश्वर देवों की पक्षाल तथा अष्ट प्रकारी पूजन किया गया। उसके बाद पूजा के वस्त्र धारण कर लाभार्थी परिवार के सभी सदस्यों ने ध्वजा को मस्तक पर धारण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैसलमेर राजघराने के चैतन्यराजसिंह ने सभी ध्वजाओं को अक्षत से बधाकर पुष्प वर्षा की और कहा कि जैसलमेर स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक जैन समाज का नगर के विकास में सदैव योगदान रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष महेंद्र भाई बाफना, मंत्री विजयसिंह जैन, ट्रस्ट के सहमंत्री नेमीचंद जैन, अनिल भाई नवसारी एवं हस्तीमल महेंद्र भंसाली हाड़ेचा परिवार की ओर से उनका बहुमान किया गया। मुख्य अतिथि ने ध्वजा के वरघोड़े को जिन शासन का पंचरंगी ध्वज फहराकर प्रारंभ करवाया गया। वरघोड़ा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए दुर्ग जिनालय पहुंचा। जहां विधिकारक सुकेन भाई डीसा ने सत्रह भेदी पूजन करवाकर सभी ध्वज दण्डों का अष्टप्रकारी पूजन करवाया। विजय मुहूर्त में पुण्याहाम प्रीहंताम के नाद के साथ लाभार्थियोंने ध्वजा आरोहित की। इसके बाद 108 दीपक की आरतीएमंगल दीपक तथा चैत्य वंदन कर क्षमायाचना की गई।

इनकी रही भागीदारीआगामी ध्वजा का लाभ बच्छराज दोलाजी भंसाली परिवार हाड़ेचा ने लिया। वार्षिक चढ़ावों का लाभ टीकमचंद सरदारमल सेठ, हीरालाल छोगालाल भंसाली,रमेश मालाजी अंगारा, जमनादेवी फूलचंद भंसाली, त्रिलोकचंद मुलतानमल शाह, ताराचंद हरखचंद भंसाली, भंवरलाल रतनचंद भंसाली तथा कल्याण मित्र नवसारी ने लिया। इस अवसर पर देवीचंद भंसाली, हितेश बाबुलाल सेठ, मिठालाल मुणोत, रमेश भंसाली, हेमंत सिंघवी, मुकेश सेठ, राजू मेहता, कपिल अंगार, कल्पेश मेहता, जतिन सेठ हरखचंद भंसाली आदि उपस्थित थे।