बाइक रपटने से दो घायल, एक जोधपुर रैफर
पोकरण. कस्बे में जैसलमेर रोड पर मंगलवार रात्रि एक बाइक रपट जाने से दो जने घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।
जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार दो जने रामदेवरा से पोकरण की तरफ आ रहे थे। इस दौरान जैसलमेर रोड पर पुरानी सब्जी मंडी के पास अचानक संतुलन बिगड़ जाने से बाइक रपट गई।जिससे उस पर सवार स्थानीय निवासी जुगल (33) पुत्र मांगीलाल व बाड़मेर निवासी पुरुषोतम (54) पुत्र राधेश्याम घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी नारायण व पायलट भवानीसिंह मौके पर पहुंचे तथा घायलों को स्थानीय राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुरुषोतम को जोधपुर रैफर कर दिया तथा जुगल को छुट्टी दे दी।