28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी की नाम से तीन साल पहले जमा किए थे 50 हजार, अब बचे केवल बीस

अपनी राशि वापस पाने डाक घर के चक्कर लगा रही है विधवा महिला, नहीं मिल रहा संतोषजनक जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Javed Khan

•

Updated: 21 Jun 2018, 2:38 PM IST

guna, guna city, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, lady, bank, bank account detail,

बेटी की नाम से तीन साल पहले जमा किए थे 50 हजार, अब बचे केवल बीस

गुना. ईदगाह वाड़ी निवासी विधवा कल्लो बाई कुशवाह ने अपनी बेटी के नाम पर तीन साल पहले डाक घर में 50 हजार रुपए जमा किए थे। जो घटकर केवल २० हजार रुपए रह गए हैं। अब वह अपनी शेष राशि प्राप्त करने के लिए डाकघर के चक्कर काट रही है। लेकिन कोई भी उसे संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है।

कल्लो बाई ने बताया कि पति के देहांत होने के बाद बेटी ज्योति की शादी के लिए उसके ही नाम से पचास हजार रुपए की राशि जमा करवाए थे। लेकिन हाल ही में जब वह किताब में एंट्री करवाने पहुंची तो खाते में केवल २२ हजार ४८३ रुपए ही जमा बताए गए। ये भी छह बार में जमा हुए हैं। सबसे बड़ी रकम २० हजार रुपए १६ अप्रैल २०१६ जबकि हाथ से की गई एंट्री में १५ अप्रैल २०१५ को ५० हजार रुपए जमा हैं। उक्त खाते के साथ छेड़छाड़ कैसे और किसने की यह सवाल डाकघर प्रबंधन के सामने मुंह बाए खड़ा है।

guna city,
guna news
,
guna patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
lady
,
bank
, bank account detail, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/21/bank_1_2988238-m.jpg">

जबकि महिला का कहना है कि उसने एक बार राशि जमा करने के बाद खाते से निकासी नहीं की। बुधवार को जब महिला डाकघर पहुंचे तो गड़बड़ी देख अधिकारियों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। महिला से जांच के नाम पर सात दिन बाद आने का कहा गया। जिस पर महिला ने भड़कते हुए कहा कि उसे दो महीने से जांच के नाम पर ऐसे ही चक्कर कटवाए जा र हे हैं। अभी तक जांच नहीं की।

मामले की जांच करवाई ज रही है। गुना वेस्ट डाक निरीक्षक से जांच करवाने के बाद अब डाक निरीक्षक को सौंपी है। उन्होंने महिला, जमा वाले दिन काउंटर पर तैनात कर्मचारी सहित अन्य संबंधितों के बयान लिए हैं। हो सकता है ३० हजार रुपए यूसीआर खाते में जमा हों, उसे भी दिखवाया जा रहा है।
बीएस तोमर, डाक अधीक्षक गुना।