
पोकरण कस्बे के पुष्करणा ब्राह्मण समाज के मोक्षधाम से गुरुवार रात चोर माइक सेट की मशीन चुरा ले गए, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कस्बे के रामदेवसर तालाब के पास विभिन्न समाजों के श्मशान स्थल स्थित है। यहां स्थित पुष्करणा ब्राह्मण समाज के मोक्षधाम में महादेव मंदिर भी निर्मित है। यहां एक माइक सैट लगे हुए है। गुरुवार की रात अज्ञात चोर यहां आए और माइक सेट की मशीन चुरा ले गए। शुक्रवार को सुबह पुजारी अरुण जोशी यहां पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर मंदिर व्यवस्थापक लूणकरण पुरोहित, गौरीशंकर जोशी आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी। पुजारी अरुण पुत्र हेमराज जोशी ने लिखित रिपोर्ट भी दी है। मोक्षधाम से पूर्व में दो बार पानी की मोटर और एक बार पीतल के बर्तन चोरी होने की घटनाएं हो चुकी है, जबकि पुलिस की ओर से अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मोक्षधाम क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही है। जिससे पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे है। यही नहीं मोक्षधाम के पास एक विद्युत पोल पर पूर्व में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया था, लेकिन वह भी कई महिनों से खराब पड़ा है। बावजूद इसके पुलिस की ओर से गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों का खुलासा करने को लेकर कोई कवायद नहीं की जा रही है।
Published on:
07 Jun 2024 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
