24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weather report : बारिश से गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहावना

क्षेत्र में भीषण गर्मी व उमस के बाद गुरुवार की शाम तेज आंधी व बारिश का दौर चला। जिससे मौसम सुहावना हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Soni

•

Updated: 6 Jul 2023, 8:38 PM IST

weather report : बारिश से गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहावना

पोकरण. बारिश से तर हुई सड़क।

पोकरण. क्षेत्र में भीषण गर्मी व उमस के बाद गुरुवार की शाम तेज आंधी व बारिश का दौर चला। जिससे मौसम सुहावना हो गया। गत कुछ दिनों से भीषण गर्मी व उमस का मौसम बना हुआ था। गुरुवार को भी सुबह गर्मी व उमस के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। 10 बजे बाद आसमान में बादलों की आवाजाही होने लगी और तेज हवा चलने लगी। दोपहर के समय गर्मी व उमस के कारण आमजन का बेहाल हो गया। शाम 4 बजे बाद आसमान में घने काले बादल छा गए। करीब पौने 5 बजे तेज हवा के साथ आंधी का बवंडर उठा और पूरा कस्बा आंधी की आगोश में समा गया। चारों तरफ उड़ते रेत के गुब्बार के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। करीब 6 बजे बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुककर आधे घंटे तक जारी रहा। रुक-रुककर तेज व हल्की बारिश होने से सड़कों पर पानी जमा हो गया। इसके अलावा तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम ठंडा व खुशगवार हो गया। इसके बाद भी देर रात तक आसमान में बादल छाए हुए थे और तेज हवा चल रही थी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।