5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- पोकरण विधायक की यह बात सुनकर ग्रामीणों ने खड़े कर दिए हाथ…

विधायक ने की जनसुनवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 11 Apr 2018, 6:58 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर. नोख गांव में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। नोख गांव में शिविर के दौरान ग्रामीणों ने समस्याओं का पिटारा ही खोल दिया। उन्होंने राउमावि में विज्ञान संकाय खुलवाने, प्रार्थनासभा के लिए टिनशेड व भवन निर्माण करवाने, नेता वितरिका के सैंकड़ों किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने, गंदे पानी की निकासी के लिए निर्मित नाले की सफाई करवाने, अकाल की स्थिति को देखते हुए चारा डिपो व पशु शिविर शुरू करने, मनरेगा में जॉबकार्डधारियों को रोजगार दिलवाने, गांव में फोगिंग करवाने, पीएचसी में समय पर दवाईयां उपलब्ध करवाने, शौचालयों का बकाया भुगतान करवाने, बालिका विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने, भूमि आवंटन करने, खातेदारी अधिकार दिलाने, गेलाबा व मेघवालों की ढाणी को विद्युतीकृत करने, नोख के सभी राजस्व गांवों में आबादी भूमि स्वीकृत करने की मांग की। इस अवसर पर सरपंच मेघसिंह, राउमावि के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश विश्रोई, भूरसिंह सिसोदिया, नखतसिंह भाटी, जेठाराम राइका, नंदकिशोर व्यास, उत्तमसिंह, दिलीपसिंह, सुगनसिंह, दीनदयाल व्यास, अनोपसिंह, शैतानसिंह, गोकुलसिंह, पांचूलाल, हरिसिंह, प्रतापाराम, हरजीराम, हनुमान प्रजापत, जेठाराम, रामकिशन सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
चारदीवारी व हॉल का किया लोकार्पण
क्षेत्रीय विधायक राठौड़ ने क्षेत्रीय विधायक विकास निधि से देवबन बाबा की मड़ी में साढ़े लाख रुपए की लागत से निर्मित चारदीवारी व आदर्श विद्या मंदिर में पांच लाख रुपए की लागत से निर्मित हॉल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महंत संतोशबन महाराज उपस्थित थे। इसी प्रकार श्रीयादे माता मंदिर में यहां विकास कार्य करवाने के लिए विधायक ने तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। (नि.सं.)
मदासर (पोकरण). ग्राम पंचायत शक्तिनगर व मदासर में ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सडक़ आदि समस्याओं से अवगत करवाया। सरपंच लक्ष्मणराम, उत्तमसिंह बोड़ाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।