
सीमांत जैसलमेर जिले में इस बार इंद्रदेव की कृपा कम ही बरसी है। हाल में एक बार फिर मौसम विभाग के पूर्वानुमान से बारिश की उम्मीद बंधी थी, लेकिन दो बार की मामूली बूंदाबांदी और कुछ ग्रामीण इलाकों में ठीक-ठाक वर्षा के अलावा हर कहीं लोगों को निराशा ही हाथ लगी। इधर, जैसलमेर मुख्यालय पर गर्मी और उमस में और इजाफा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम 28.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह एक दिन पहले क्रमश: 38.0 व 26.7 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार सुबह से उमस का माहौल था और आकाश में घने बादल छाए हुए थे। बाद में दिन धीरे-धीरे खुल गया और धूप भी निकल आई। जिसके बाद लगातार आकाश में बादलों की अठखेलियों का दौर चला लेकिन धरती पर गर्मी और उमस के अलावा इसका कोई असर नहीं पड़ा। हवा में नमी का प्रतिशत 45 से 89 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच जाने से लोग पसीने से तरबतर होने को विवश हो गए। आगामी कुछ दिनों में भी मौसम के मिजाज कुछ इसी तरह के रहने वाले हैं और बरसात के आसार बहुत कम हैं।
Published on:
20 Aug 2025 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
