26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaisalmer news- रुणिचा दरबार बाबा रामदेव की कृपा से रामदेवरा में टली यह बड़ी आफत

- बाबा के गांव में गैस सिलेंडर में आग, बिना नुकसान पहुंचाए ऐसे हुई शांत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 19 Dec 2017, 10:03 AM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

गैस सिलेंडर में लगी आग, एक घंटे बाद किया काबू
जैसलमेर. द्वारकाधीश के अवतार के रुप में देशभर में विख्यात बाबा रामदेव की नगरी में एक बार फिर रुणिचा दरबार बाबा रामसा पीर की कृपा से बड़ा हादसा टल गया। जानकारों की माने तो बाबा की नगरी रामदेवरा के बाजार में एक दुकान पर गैस सिलेंडर में आग पकड़ ली और काफी मशक्कत के बाद भी आग नहीं बुझी, तब आस-पास के क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने की आशंका के चलते दहशत का माहौल बन गया। दुकानदारों ने अनहोनी ना हो इसके लिए जलते हुए सिलेंडर को दुकान से बाहर सडक़ पर फैक दिया, लेकिन फिर भी गरीब एक घंटे तक सिलेंडर से आग निकलती रही। आग का गोला बनी गैस की टंकी एक घंटे तक सुलगती रही, लेकिन फिर भी बाबा की कृपा से सिलेंडर नहीं फटा और बड़ी आफत टल गई। गैस टंकी के नहीं फटने और आग नियंत्रित हो जाने से आमजन ने बाबा का परचा बताते हुए उनके जयकारे लगाए और उनका विपत्ति से निजात दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया।

IMAGE CREDIT: patrika

ऐसे हुआ हादसा

रामदेवरा गांव में पोकरण रोड पर स्थित चाय की दुकान में गैस सिलेण्डर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू कर लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि गांव में पोकरण रोड पर निजी बस स्टैण्ड के पास गणेश कुमावत की चाय की एक दुकान स्थित है। सोमवार को सुबह यहां लगी गैस टंकी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते टंकी धूं-धूं कर जलने लगी। यहां पास खड़े नाथूसिंह ने गैस टंकी को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से बढती गई। जिस पर उसने टंकी को बाहर सडक़ पर फैंक दिया। करीब एक घंटे तक बीच सडक़ पर आग के गोले की तरह गैस सिलेण्डर जलता रहा। गनीमत रही कि गैस सिलेण्डर के नहीं फटने से बड़ा हादसा टल गया।