24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवादों में घिरे आयुक्त को हटाया,एडीएम और सभी एसडीएम भी बदले

. राज्य सरकार ने शुक्रवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में नगरपरिषद के आयुक्त सुखराम खोखर भी शामिल हैं। खोखर हाल ही में विवादों के कारण काफी चर्चा में थे। उनके अलावा जैसलमेर के अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ विश्नोई तथा सभी चारों उपखंड अधिकारियों का भी यहां से तबादला हो गया है।

2 min read
Google source verification
Transfer of nagar parishad Commissioner, DM all SDM in jaisalmer

विवादों में घिरे आयुक्त को हटाया,एडीएम और सभी एसडीएम भी बदले

जैसलमेर. राज्य सरकार ने शुक्रवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में नगरपरिषद के आयुक्त सुखराम खोखर भी शामिल हैं। खोखर हाल ही में विवादों के कारण काफी चर्चा में थे। उनके अलावा जैसलमेर के अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ विश्नोई तथा सभी चारों उपखंड अधिकारियों का भी यहां से तबादला हो गया है। गौरतलब है कि सरकार ने 237 आरएएस को इधर-उधर किया है। जिसके बाद जैसलमेर जिले का प्रशासनिक चेहरा काफी हद तक बदलने वाला है।

गड़ीसर पाल पर पौधों उखाडऩे से हुआ था विवाद
नगरपरिषद में आयुक्त के पद पर कार्यरत आरएएस अधिकारी सुखराम खोखर का यहां पद संभालने के बाद से विवादों से गहरा नाता रहा है। खोखर की पिछले लम्बे अर्से से नगरपरिषद के निर्वाचित बोर्ड से ठनी हुई है। इस वजह से सभापति और अन्य पार्षदों के चाहे जाने के बावजूद बोर्ड की आम बैठक आहूत नहीं हो पाई। गड़ीसर की पाल पर लगे पेड़-पौधों को उखाड़े जाने के बाद चर्चाओं में आए खोखर पर जैसलमेर शहर की उधड़ी सडक़ों समेत अन्य विकास व बुनियादी सुविधाओं के कार्यों की सुध नहीं लेने के आरोप भी लगे। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जैसलमेर यात्रा के दौरान उनके सामने भी कई लोगों ने आयुक्त की कार्यशैली और व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए उन्हें यहां से हटाने की मांग की थी। जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदेव ने भी माना था कि आयुक्त का व्यवहार लोकसेवक की मर्यादा के अनुरूप नहीं रहा है। फिलहाल उनके स्थान पर सरकार ने किसी आरएएस अधिकारी को नहीं लगाया है। खोखर को राजस्व अपील अधिकारी पाली लगाया गया है।
प्रशासन का चेहरा बदलेगा
स्थानांतरण सूची में जिले में कार्यरत कई प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिसके अनुसार अतिरिक्त कलक्टर भागीरथ विश्नोई को उपायुक्त नगर निगम जोधपुर के पद पर लगाया गया है। उनकी जगह ओमप्रकाश विश्नोई लेंगे, जो जिला रसद अधिकारी जोधपुर के पद पर कार्यरत रहे हैं। अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन, जैसलमेर के पद पर काम कर रहे प्रहलाद कुमार मीणा की जगह दुर्गेश कुमार बिस्सा को लगाया गया है। जैसलमेर के उपखंड अधिकारी अजय को पोकरण लगाया है, उनकी जगह दिनेश विश्नोई को जैसलमेर एसडीएम, विकास राजपुरोहित की जगह परसाराम फतेहगढ़, आकांक्षा बैरवा के स्थान पर अश्विन के पंवार भणियाणा एसडीएम बनाया गया है।