6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- सेटेलाइट फोन से यह संदेश भेजते पकडे गए सउदी अरब के दो नागरिक

गणतंत्र दिवस के झंडारोहण से पहले सेटेलाइट फोन के साथ पकडे गए सउदी अरब के दो नागरिक

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर . गणतंत्र दिवस के झंडारोहरण से कुछ घंटे पहले ही सेना की गुप्तचर शाखा ने सुरक्षा के लिए आफत बनने से पहले ही प्रतिबंधित क्षेत्र में सेटेलाइट फोन लिए घूम रहे तीन संदिग्धों को पकडा है। इनमें दो सउदी अरब के बताए जा रहे है। भारतीय सेना की गुप्तचर शाखा ने इन तीनों लोगों को जैसलमेर जिले के थाट गांव के पास से देर रात को पकडने के बाद पूछताछ की जा रही है। जानकें के अनुसार सउदी अरब के दोनों नागरिक थाट गांव में सेटेलाइट फोन लेकर पहुंचे थे। मिलिट्र् इंटेलीजेंस व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरूवार की रात दो बजे दोनों को हिरासत में लिया। इनके साथ दो स्थानीय नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस की निगरानी में पोकरण पुलिस थाने में दोनों से संयुक्त पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार उनके पास से प्राप्त पासपोर्ट व सेटेलाइट फोन के साथ अन्य दस्तावेज जब्त किए गए है। पुलिस के अनुसार सउदी अरब के दोनों नागरिक पोकरण फोर्ट में ठहरे हुए थे।
ऐसे आए पकड में
जानकारी के अनुसार गुप्तचर विभाग सेटेलाइट के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों को ट्र्ेस कर रही थी, इसी दरम्यान उन्हें सेटेलाइट से कुछ हलचल महसूस हुई। इस पर उन्होंने हलचल वाली जगह को ट्र्ेस किया तो वहां दो सेटेलाइट फोन से वार्ता होने की पुष्टी हुई, इस पर उन्होंने सेटेलाइट फोन की जगह चिन्हित की ओर सेटेलाइट के माध्यम से उस स्थल पर पहुंचे तो सउदी अरब के दो नागरिक इस फोन का उपयोग कर रहे थे। इस पर दोनों को वहां से पकडा गया और पूछताछ के लिए थाने लाया गया। जहां अब सुरक्षा एजेंसियां इनसे संयुक्त पूछताछ कर रही है।
प्रतिबंधित है सेटेलाइट फोन का उपयोग
गौरतलब है कि जैसलमेर में सेटेलाइट फोन का उपयोग प्रतिबंधित है, बावजूद इसके सउदी अरब के ये नागरिक सेटेलाइट फोन का उपयोग कर रहे थे। इस पर इन्हें पकड कर हिरासत में लिया गया है।
कॉल डिटेल्स व अन्य जानकारी
सेटेलाइटृस फोन के साथ पकडे गए सउदी अरब के नागरिकों से बरामद किए गए सेटेलाइट फोन की कॉल डिटेल्स व फोन के माध्यम से भेजे गए संदेश, फोटो व वीडिओ की जांच करने के साथ इन्हें भेजे जाने वाले एड्र्ेस स्थलों की भी पडताल की जा रही है।
इन्हें पकडा
सेना इटेलिजेंस व पुलिस ने संदिग्ध कार्रवाई कर सउदी अरब के उलाल सभान तलाल मोहम्मद व उलाल सामरी मोहम्मद अब्दुल अजीज को पकडा है। इनके अलावा दो स्थानीय नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया है।