2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: उम्मीद से ज्यादा लोग जुटे सभा में, छोटा शामियाना और छोटा पड़ा !

कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया पैदल मार्च -राज्य सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का लगाया आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 21 Dec 2016, 9:29 PM IST

 congress ne nikala julush

congress ne nikala julush

जैसलमेर. राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्षपूर्ण होने के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को मुख्यालय पर पैदल मार्च का आयोजन किया गया। पैदल मार्च अम्बेडकर उद्यान से प्रारंभ हुआ और शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ हनुमान चौराहा पहुंचा, जहां कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं व आमजन की सभा ली। कांग्रेस कमेटी की ओर से सभा के लिए हनुमान चौराहा पर लगाया गया शामियाना उम्मीद से ज्यादा लोगों के जुटने से छोटा पड़ गया।

रास्ते भर में हुई नारेबाजी

अम्बेडकर पार्क से पूर्वाह्न ११ बजे रवाना हुआ पैदल मार्च गड़ीसर प्रोल, गुलासतला, आसनी पथ, गोपा चौक, सदर बाजार, जिंदानी चौक, गांधी चौक होते हुए हनुमान चौराहा पहुंचा। रास्ते भर में कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता भी सम्मिलित थी। मार्च में सबसे आगे सरकार की विफलताओं से संबंधित अखबारी कतरनों से तैयार किए गए फ्लैक्स पकड़े हुए कार्यकर्ता चल रहे थे।

सरकार को उखाड़ फेंकने तक चलेगा संघर्ष

हनुमान चौराहा पर आयोजित सभास्थल पर उपस्थित जिला कांग्रेस के प्रभारी पुखराज पाराशर ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्षविफलताओं से भरे रहे हैं। सुराज संकल्प यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जो वादे जनता से किए थे, उनमें से १० फीसदी भी पूरे नहीं हुए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उपलब्धियों की घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने में जुटी हैं। कांग्रेस इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने तक संघर्ष जारी रखेगी। पोकरण के पूर्व विधायक शाले मोहम्मद ने प्रधानमंत्री की ओर से की गईनोटबंदी के बाद लोगों को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार नित नए नियम जनता पर लाद रही है।जबकि सरकार को निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करना चाहिए था। प्रदेश कांग्रेस सचिव रूपाराम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश दलितों व गरीबों पर अत्याचार के मामले में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में लाकर राजस्थान के लोग पछता रहे हैं।

इन्होंने किया सम्बोधित

सभा को प्रदेश कांग्रेस महासचिव पुखराज पाराशर, पूर्व विधायक गोवद्र्धन कल्ला, शाले मोहम्मद एवं मुल्तानाराम बारूपाल, प्रदेश सचिव रूपाराम धणदे और उम्मेदसिंह तंवर, प्रदेश महासचिव सुनीता भाटी, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व प्रमुख अब्दुला फकीर, प्रधान अमरदीन फकीर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुमार खां, पूर्व सभापति अशोक तंवर, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, उपाध्यक्ष दिनेशपालसिंह भाटी, नगरपरिषद के नेता प्रतिपक्ष आनन्द व्यास, सूरजकरण आदि ने सम्बोधित किया।

ये थे उपस्थित

जिला कांग्रेस प्रवक्ता शंकरलाल माली के अनुसार सभा के मौके पर सांकड़ा प्रधान अमतुल्लाल मेहर, पी.सी.सी सदस्य जनकसिंह भाटी, उप जिला प्रमुख उम्मेदसिंह नरावत, जिला परिषद सदस्य पीराणे खां, देवकाराम माली, मेघराज परिहार, राणीदान चौधरी, गाजी खां, मेघे खां, चेतनराम, जिला परिषद सदस्य धवना धनदे, कुन्दलाल प्रजापत, प्रेम डूंगरसिंह, सरपंच लता माली, लक्ष्मीदेवी, खटन खां, प्रेमलता चौहान, अरुणा देवड़ा, विकास व्यास, रजिया मेहर, , लखसिंह भाटी, पवन सुदा, राणमल शारदा, जैनाराम सत्याग्रही, रूपचन्द सेानी, पार्षद अरविन्द व्यास व पर्वतसिंह, मनोहर खत्री, राधेश्याम कल्ला, जितेन्द्र सिसोदिया, चन्द्रशेखर थानवी, चन्द्रशेखर पुरोहित, मानसिह देवड़ा, रतनाराम भील, गणपत दैया, तगाराम भील, रेशमाराम भील, जाकिर हुसैन, कमलेश छंगाणी, देवेन्द्र परिहार, उपेन्द्र आचार्य, हरीश धनदेव, आदि उपस्थित थे। संचालन प्रदेश सचिव उम्मेदसिंह तंवर ने किया।