22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Video: आग की आशंका से फैला भय, 15 मिनट तक लगा रहा जाम

पोकरण कस्बे में जोधपुर रोड पर स्थित केन्द्रीय बस स्टैंड के सामने दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई, जब फलसूंड से पोकरण पहुंची एक निजी बस के साइलेंसर में आई तकनीकी खराबी के कारण काला घना धुंआ निकलने लगा।

Google source verification

पोकरण कस्बे में जोधपुर रोड पर स्थित केन्द्रीय बस स्टैंड के सामने दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई, जब फलसूंड से पोकरण पहुंची एक निजी बस के साइलेंसर में आई तकनीकी खराबी के कारण काला घना धुंआ निकलने लगा। चालक की ओर से सड़क पर ही बस को खड़ा कर दिया गया और धुंआ बस के अंदर फैलने से आग की आशंका के चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग नहीं लगने की जानकारी होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। पोकरण-फलसूंड के बीच संचालित होने वाली एक निजी यात्री बस रविवार को 11.55 बजे पोकरण पहुंची। यहां जोधपुर रोड पर बस स्टैंड से 10 कदम दूर जब बस धीरे होकर स्टैंड में जाने के लिए डिवाइडर से घूम रही थी, इसी दौरान अचानक साइलेंसर से घना काला धुंआ निकलने लगा। बस चालक ने तत्काल बस को बीच सड़क ही रोक दिया और परिचालक ने नीचे उतरकर देखा तो किसी तकनीकी खराबी के कारण साइलेंसर से धुंआ निकल रहा था।