
Video: उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने लिया सुविधाओं का जायजा
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचे। महाप्रबंधक ने इस दौरान जैसलमेर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और रि.डेवलपमेंट कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेन के लिए दिशा-निर्देश दिए। जैसलमेर स्टेशन पर श्री अमिताभ महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे तथा मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर पंकज कुमार सिंह एवं प्रधान कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया तथा यात्री सुविधाओं तथा स्टेशन रि.डेवलपमेंट कार्यों की जानकारी ली तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए। महाप्रबंधक ने जैसलमेर स्टेशन पर रि.डेवलपमेंट के बाद स्टेशन पर प्रदान की जाने वाली यात्री सुविधाओं, पार्किंग की व्यवस्था, कॉनकार्स एरिया, स्टेशन बिल्डिंग की डिजायन एवं अधिकतम स्पेस यूटिलाइजेशन की जानकारी प्राप्त की। अमिताभ ने अधिकारियों के निर्देश प्रदान किए कि स्टेशन का विकास आगामी वर्षों को ध्यान में रखकर किया जाए। उसी के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध करवानी होगी।
निरीक्षण के दौरान यह अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान निजी सचिव महाप्रबंधक अनुज तायल, पीसीपीओ प्रदीप कुमार सिंह, सीएओसी वेद प्रकाश, चीफ इंजीनियर अमरदीपसिंग, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय विनय टाक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर बिजली, प्रवीण चौधरी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित स्टेशन अधीक्षक पंकज कुमार झा उपस्थित रहे।
Published on:
05 Jan 2024 08:22 pm
