19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Video: लंबित कार्यों को प्राथमिकता, गुणवत्ता और समन्वय पर विशेष जोर

राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड के एमडी व प्रभारी सचिव महावीर प्रसाद मीणा ने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Google source verification

राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड के एमडी व प्रभारी सचिव महावीर प्रसाद मीणा ने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी घोषणाओं के त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2024-25 और 2025-26 की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया गया। वर्ष 2026-27 की घोषणाओं के तहत भूमि आवंटन, उपलब्धता और चिन्हीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को औपचारिकता से आगे बढ़कर योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोनोग्राफी और एक्स-रे मशीन सहित चिकित्सा उपकरणों को नियमित रूप से कार्यशील रखने पर जोर दिया गया, ताकि आमजन को बेहतर उपचार सुविधाएं मिल सकें।