9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोकरण में 14.83 और जैसलमेर में 11.97 प्रतिशत वोट का इजाफा

जिले में 5 साल में 55922 मतों की हो गई बढ़ोतरी- गत चुनाव की तुलना में इस बार 72 नए केंद्र स्थापित
2 min read
Google source verification
पोकरण में 14.83 और जैसलमेर में 11.97 प्रतिशत वोट का इजाफा

पोकरण में 14.83 और जैसलमेर में 11.97 प्रतिशत वोट का इजाफा

धोरां धरती पर इस बार होने वाले विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की तादाद तेजी से बढ़ी है। 2018 के विधानसभा चुनाव की तुलना में जैसलमेर में 27003 और पोकरण में 28919 मतदाताओं की बढ़ोतरी इस बार होने वाले चुनाव की सूचियों में दर्ज की गई है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय जैसलमेर में 2 लाख 25 हजार 652 मतदाता व पोकरण में 1 लाख 94 हजार 962 मतदाता सूचीबद्ध थे। इनकी संख्या इस बार अंतिम मतदाता सूचियों में क्रमश: 2 लाख 52 हजार 655 व 2 लाख 23 हजार 881 हो गई है। जहां गत चुनाव में जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर 616 मतदान केंद्र निर्वाचन विभाग ने स्थापित किए थे, उनकी संख्या में भी इस बार बढ़ोतरी की गई है और अब ये बढकऱ 688 हो गए हैं। इससे विशालकाय जिले में मतदाताओं की मतदान केंद्र तक पहुंच ज्यादा सुगम होने की उम्मीद है। जहां तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों की तुलना का सवाल है, जैसलमेर की तुलना में पोकरण क्षेत्र में मतदाता ज्यादा बढ़े हैं। 5 साल के अंतराल में जैसलमेर में 11.97 प्रतिशत तो पोकरण में 14.83 मतदाता बढ़ गए हैं।
अंतिम पुनरीक्षण के बाद बढ़े वोट
जैसलमेर और पोकरण विधानसभाओं में मतदाता सूचियों के अंतिम पुनरीक्षण यानी 4 अक्टूबर के बाद नामांकन प्रस्तुति के पहले दिन तक नाम जोडऩे या हटाने की निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई सुविधा का लाभ लेते हुए कुल 4850 मतदाताओं ने अपने नाम जुड़वाए। इस दौरान जैसलमेर विधानसभा में 2312 और पोकरण में 2538 नए नाम जोड़े गए हैं।
- आगामी 25 तारीख को जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 36 हजार 704 पुरुष और 1 लाख 15 हजार 948 महिला मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। जबकि पोकरण में 1 लाख 19 हजार 45 पुरुष व 1 लाख 4 हजार 836 महिलाएं अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
- इस बार जिले में कुल 688 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें से शहरी क्षेत्र में 43 व ग्रामीण क्षेत्र में 645 है।
- 16 वीं विधानसभा के लिए 25 नवम्बर को होगा मतदान आौर 3 दिसम्बर को मतों की गिनती की जाएगी।
- जैसलमेर और पोकरण क्षेत्रों की मतगणना जैसलमेर स्थित एसबीके राजकीय महाविद्यालय में करवाई जाएगी।