10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस स्टैंड में लगा रहे थे सट्टा, 2 गिरफ्तार

पोकरण पुलिस ने गुरुवार को दोपहर बाद दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए गुब्बाखाई करने के आरोप में 2 जनों को गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification
बस स्टैंड में लगा रहे थे सट्टा, 2 गिरफ्तार

गुब्बाखाई करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

पोकरण. पुलिस ने गुरुवार को दोपहर बाद दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए गुब्बाखाई करने के आरोप में 2 जनों को गिरफ्तार किया और मामले दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस के अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद उपनिरीक्षक घेवरराम ने गश्त कर रहे थे। इस दौरान केन्द्रीय बस स्टैंड में एक युवक को दस्तयाब किया, जो गुब्बाखाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपी भवानीपुरा निवासी जगदीश वाल्मिकी के कब्जे से 600 रुपए नकद, पर्ची, कार्बन, डायरी, पेन आदि बरामद किए और उसे गिरफ्तार किया। इसी प्रकार हेड कांस्टेबल प्रकाश गोदारा ने भी गुरुवार को दोपहर गश्त करते हुए कस्बे के केन्द्रीय बस स्टैंड के बाहर गुब्बाखाई कर रहे युवक को दस्तयाब किया। उन्होंने भवानीपुरा निवासी विशनाराम के कब्जे से 250 रुपए नकद, डायरी, पेन, कार्बन, पर्चियां आदि बरामद किए। जिसे गुब्बाखाई के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस ने दोनों मामले अलग-अलग दर्ज कर जांच शुरू की।