15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: Desert Festival 2024 : शोभा यात्रा में झलकी लोक कला व संस्कृति, रोचक प्रतियोगिताओं ने मन मोहा

Desert Festival 2024: सैलानियों के बीच स्वर्णनगरी के नाम से मशहूर जैसलमेर में जग विख्यात मरु-महोत्सव-2024 के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का श्रीगणेश गुरुवार को शोभायात्रा से हुआ। नगर आराध्य दुर्ग स्थित भगवान लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में सुबह जिला कलक्टर प्रतापसिंह और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पूजा-अर्चना की।

Google source verification

Desert Festival 2024: सैलानियों के बीच स्वर्णनगरी के नाम से मशहूर जैसलमेर में जग विख्यात मरु-महोत्सव-2024 के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का श्रीगणेश गुरुवार को शोभायात्रा से हुआ। नगर आराध्य दुर्ग स्थित भगवान लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में सुबह जिला कलक्टर प्रतापसिंह और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर से शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग भर में सैलानियों के साथ स्थानीय वाशिंदों ने शोभायात्रा की फोटोग्राफी की। इसमें सीमा सुरक्षा बल के सजीले ऊंटों की पीठ पर सवार जवानों ने स्वर लहरियां बिखेर कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अनेक लोक कलाकारों ने अपने-अपने प्रांतों की नृत्य कला का परिचय दिया। शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल शहीद पूनमसिंह स्टेडियम पहुंची। जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद एक के बाद एक रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।