6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

WATCH VIDEO: नहरी क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि

पोकरण क्षेत्र के नाचना नहरी क्षेत्र में तेज बारिश व ओलावृष्टि का दौर चला। जिससे मौसम ठंडा व खुशगवार हो गया।

Google source verification

पोकरण. सरहदी जिले के नाचना नहरी क्षेत्र में गुरुवार रात तेज तूफानी बारिश का दौर चला। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया और गर्मी से त्रस्त लोगों को राहत मिली। रात करीब 8 बजे बाद नहरी क्षेत्र में मौसम बदला और तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। नाचना सहित आसपास क्षेत्र में 8 बजे करीब 15 मिनट तक तेज आंधी के बाद तूफानी बारिश शुरू हुई, जो करीब 15 से 20 मिनट तक जारी रही। बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि का दौर शुरू हुआ। करीब 10 मिनट तक तेज ओलावृष्टि हुई। जिससे चारों तरफ जमीन पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई।