4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: पैलेस ऑन व्हील्स का सीजन में पहला फेरा

- २८ विदेशी और ७ भारतीय सैलानी रहे शामिल

Google source verification

जैसलमेर. साल २०२० और २०२१ में वैश्विक महामारी के चलते बंद रही दुनिया की सबसे आरामदायक टे्रनों में शामिल पैलेस ऑन व्हील्स चालू पर्यटन सीजन के पहले फेरे के अंतर्गत रविवा को जैसलमेर पहुंची। निर्धारित समय सुबह ९ बजे जैसलमेर रेलवे स्टेशन पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स में सवार सैलानियों का प्लेटफार्म पर उतरने के दौरान ढोल-ढमाकों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मरु संस्कृति से जुड़ी स्वर लहरियों के साथ लोक कलाकारों ने नृत्य की बानगी पेश करते हुए देशी-विदेशी सैलानियों को उनके खास होने का अहसास करवाया। पहले फेरे में टे्रन में कुल ३५ पर्यटक आए। इनमें २८ विदेशियों के साथ ७ भारतीय शामिल थे। स्टेशन पर जैसे ही उनके मरु संस्कृति के अनुरूप तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, वे खासे खुश दिखाई दिए।