24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: दूसरे दिन भी निकल रहा पानी, रेगिस्तान में क्यों फूटा पानी का फव्वारा? जांच के लिए आज आएगी टीम

जैसलमेर जिले में मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में ट्यूबवेल खुदाई के दौरान फव्वारा फूटने के बाद लगातार दूसरे दिन भी पानी निकलने का सिलसिला जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 29 Dec 2024, 11:16 AM IST

jaisalmer-news

जैसलमेर। जिले में मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में ट्यूबवेल खुदाई के दौरान फव्वारा फूटने के बाद लगातार दूसरे दिन भी पानी निकलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच कैयर्न एनर्जी की टीम आज बाड़मेर से जैसलमेर आएगी और जांच करेगी।

दरअसल, नहरी क्षेत्र के 27 बीडी के चक तीन जोरावाला में एक खेत में ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान शनिवार को पानी का फव्वारा फूट पड़ा था। तेज गति से पानी निकलने का सिलासिला आज सुबह भी जारी रहा। जिसे देखने के लिए दूर दराज के इलाकों से ग्रामीण पहुंच रहे थे।

ग्रामीणों को दूर रहने की सलाह

जिला प्रशासन, भू जल विभाग, पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर है और हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसानों व ग्रामीणों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए पानी निकलने वाले स्थान से लगभग 500 मीटर दूर रहने की सलाह दी गई। वहीं मुरब्बे में बने मकान को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है।

ग्राउंड वाटर का लेवल बराबर होगा तो थम जाएगी जल-धारा

भू-जल वैज्ञानिक डॉ नारायण दास इणखिया का कहना है कि जमीन के अंदर अधिक खुदाई होने के कारण जमीन के अंदर का पानी तेज गति के साथ बाहर आ रहा है। जब ग्राउंट वाटर का लेवल बराबर होगा तब पानी अपने आप रूक जाएगा। ग्राउंड वाटर का लेवल बराबर नहीं होगा तब तक पानी निकलता रहेगा।

जांच के लिए आज आएगी टीम

राजस्व नायब तहसीलदार ललित चारण ने बताया कि पानी के निकलने की गति दिनभर एक जैसी बनी रही। जिला कलक्टर इस पर नजर बनाए हुए है। बाड़मेर से आज कैयर्न एनर्जी की टीम आएगी और प्रारंभिक जांच कर जिला कलक्टर को रिपोर्ट देगी। उसके बाद ही पानी के बंद करने की कार्यवाही की जाएगी।

खेत बना तालाब, किसान चिंतित

नहरी क्षेत्र में खेत में ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान तेज गति से पानी निकला कौतूहल का विषय बना हुआ है जानकारी आुनसार 27 बीडी के चक तीन जोरावाला में एक निजी मुरब्बा आया हुआ है, जिसमें निजी कंपनी की ओर से ट्यूबवेल की खुदाई का कार्य किया जा रहा था।

लगभग आठ सौ से अधिक फीट तक कार्य पूरा होने के बाद पाइप बाहर निकालने के दौरान तेज गति से पानी बाहर निकलना शुरू हो गया। कुछ ही देर में पानी फव्वारा तेज होता नजर आया। तेज गति से पानी के निकलने से खेत एक बड़े तालाब के रूप में नजर आ रहा है। खड़ी फसलों के नष्ट होने का खतरा मंडराने से किसान चिंतित है।

यह भी पढ़ें: जैसलमेर के रेगिस्तान में बह निकली ‘गंगा’, देखते ही देखते समा गया ट्रक