5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या था घोड़े में देखने उमड़ पड़े मेलार्थी

- रामदेव को समर्पित कपड़े का घोड़ा बना आकर्षण का केन्द्र
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

shantiprakash gour

•

Updated: 6 Sep 2016, 6:53 PM IST

Cloth Horse

Cloth Horse

रामदेवरा. राजस्थान के कुंभ के नाम से अपनी पहचान बना चुका रामदेवरा मेले में यूं तो हर दिन श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार बाबा की समाधी पर उपहार लेकर पहुंचते है, लेकिन मंगलवार को जोधपुर से आए श्रद्धालु जब कपड़े के घोड़े को लेकर बाबा के दरबार की ओर आगे बढ़ रहे थे, तो लोगों के लिए ये घोड़ा आकर्षण का केन्द्र बन गया। था तो ये घोड़ा कपड़े का, लेकिन कारीगर की ओर से इसकी बनावट ऐसी की गई थी कि ये जीवित घोड़े से कम नहीं दिख रहा था। ये ही कारण था कि इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ इस घोड़े को देखने सेकड़ो मेलार्थी उमड़ पड़े।

5 फीट का कपड़े का घोड़ा

जोधपुर से कुछ पदयात्री मंगलवार को सुबह रामदेवरा पहुंचे। इन पदयात्रियों की ओर से अपने साथ पांच फीट का कपड़े का घोड़ा भी लाया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि गत कुछ वर्षों से वे प्रतिवर्ष भादवा मेले के दौरान यहां आकर बाबा की समाधि के दर्शन करते है और समाधि पर कपड़े का घोड़ा चढाते है। उनकी ओर से लाया गया पांच फीट का कपड़े का घोड़ा समाधि पर चढ़ाने से पहले मेला चौक में रखा गया, जो गांव में आकर्षण का केन्द्र बना रहा।