3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाड़ी के लगाया लॉक तो मचा हंगामा, पुलिस ने काटा चालान, लगी भीड़

पोकरण कस्बे में जोधपुर रोड पर बस स्टैंड के पास नो-पार्किंग में खड़े एक वाहन का यातायात पुलिस की ओर से लॉक लगाने पर हंगामा हो गया। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने गाड़ी का चालान भी काटा।

less than 1 minute read
Google source verification

पोकरण कस्बे में जोधपुर रोड पर बस स्टैंड के पास नो-पार्किंग में खड़े एक वाहन का यातायात पुलिस की ओर से लॉक लगाने पर हंगामा हो गया। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने गाड़ी का चालान भी काटा। जानकारी के अनुसार में कस्बे में आए दिन बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर नगरपालिका की ओर से सड़क पर सफेद पट्टी कर सीमांकन किया गया है। इस सीमा के बाहर कोई वाहन, हाथ ठेला खड़ा नहीं रहेगा।

रविवार को दोपहर एक गाड़ी सीमा से बाहर खड़ी थी। जिस पर यातायात पुलिस प्रभारी सवाईसिंह तंवर के नेतृत्व में टीम गश्त के दौरान यहां पहुंची। टीम ने काफी देर तक गाड़ी के चालक का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं मिला तो पुलिस ने गाड़ी के टायरों में लॉक लगा दिया। इस दौरान चालक यहां पहुंचा और उसने हंगामा शुरू कर दिया। वह पुलिस टीम से उलझ गया। थानाधिकारी भारत रावत भी पुलिस बल के साथ यहां से गुजर रहे थे। हंगामा होता देखा तो वे भी रुक गए। पुलिस ने काफी देर तक समझाइश की, लेकिन चालक नहीं माना और गाड़ी मौके पर ही छोड़कर चला गया। जिस पर पुलिस ने ऑनलाइन चालान काटकर छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

बड़ी खबरें

View All

जैसलमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग