12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, 7 साल पहले हुई थी शादी, डॉक्टर बोले- लाखों में एक मामला

Jaisalmer News: डॉक्टरों ने बताया कि जमाला की सात साल पहले शादी हुई थी। हालांकि शादी के बाद जमाला गर्भवती नहीं हो पाई थी।

2 min read
Google source verification
woman gave birth to three children

राजस्थान के जैसलमेर से अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि बच्चों का वजन कम होने के चलते उन्हें एनआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं।

सरकारी अस्पताल में दिया जन्म

जैसलमेर के देवीकोट के केहर फकीर की ढाणी की रहने वाली महिला जमाला के आंगन में अब एक साथ तीन बच्चों की किलकारी गूंजेगी। इसमें दो लड़के और एक लड़की है। महिला ने जवाहिर अस्पताल में इन बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा केस लाखों में एक बार सामने आता है। वहीं तीन बच्चों को देखकर परिवार भी काफी खुश है। उनका कहना है कि अब जमाला का परिवार पूरा हो चुका है।

7 साल पहले हुई थी शादी

डॉक्टरों ने बताया कि जमाला की सात साल पहले शादी हुई थी। हालांकि शादी के बाद जमाला गर्भवती नहीं हो पाई थी। इस संबंध में महिला का अहमदाबाद में भी इलाज चला, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद परिजन जमाला को लेकर सरकारी जवाहिर अस्पताल पहुंचे। यहां पर प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने जमाला का इलाज शुरू किया। दरअसल जमाला को पीआईडी (पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज) की समस्या थी। इसके साथ ही उसकी बच्चादानी में भी इंफेक्शन था।

यह वीडियो भी देखें

कई महीने तक चला इलाज

डॉक्टरों ने बताया कि सबसे पहले पीआईडी का इलाज किया गया। इसके बाद करीब दो महीने इलाज के बाद बच्चादानी का इंफेक्शन खत्म किया। इसके बाद जमाला गर्भवती हो सकी। वहीं सोनोग्राफी में एक साथ तीन बच्चों के होने की पुष्टि हुई। हालांकि पहले जमाला ने एक साथ तीन बच्चों को लेने से इनकार कर दिया। जमाला का कहना था कि इससे काफी परेशानी होगी। इसके बाद डॉक्टरों की समझाइश और परिजनों के दिलासे से जमाला मान गई और तीनों बच्चों को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें- बजट पूरा फिर भी बेटियों को क्यों मिल रहा आधा हक? स्कूलों में नहीं मिल पाई अलग से टॉयलेट की सुविधा