
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जैसलमेर की एकदिवसीय यात्रा पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उन्होंने जिस मेहनत के साथ प्रदेश में भाजपा को भारी बहुमत के साथ सत्ता में पहुंचाया है, अब वे विश्वास दिलाते हैं कि कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा। सरकार के दरवाजे कार्यकर्ताओं के काम के लिए हमेशा खुले हैं। शनिवार देर शाम जयपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री शर्मा भाजपा के ट्रांसपोर्ट चौराहा स्थित नए कार्यालय पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से भेंट की। उन्हें अनेक महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने शॉल व माला भेंट की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की संक्षिप्त बैठक को सम्बोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा ही वह एकमात्र पार्टी है, जहां छोटे से छोटे स्तर के कार्यकर्ता के काम को नेतृत्व द्वारा परखा जाता है। एक तीसरी आंख है जो कार्यकर्ता के काम का निरीक्षण करती है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा यही कहा है कि जो आज सामने बैठे हैं, वे ही कल आगे बैठेंगे।
आने वाला समय कार्यकर्ता का
अपना उदाहरण देते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने भाजपा में भाजयुमो के मंडल स्तर से की थी। आने वाला समय कार्यकर्ताओं का है क्योंकि उन्हीं में से जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी बनेंगे। भाजपा ही वह पार्टी है जिसमें नीचे से कार्यकर्ता को ऊपर लिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सारा देश-प्रदेश भाजपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। कार्यकर्ताओं से आमजन के दु:ख-दर्द में भागीदार बनने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की आशा की एकमात्र किरण आप ही हैं। शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचारों की पूर्णतया रोकथाम की जाएगी और उन्हें सशक्त बनाया जाएगा। इसी तरह से भ्रष्टाचार का खात्मा किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रङ्क्षसह शेखावत, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी और पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी सहित अन्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और उनका स्वागत किया। इससे पहले शनिवार सुबह जयपुर से राजकीय विमान द्वारा जैसलमेर पहुंचने पर सिविल एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Published on:
23 Dec 2023 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
