8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने तिरंगा थाम भारत माता के लगाए जयकारे

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सीमा पर शौर्य गाथा रचने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में मंगलवार को जैसलमेर की धरती पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

less than 1 minute read
Google source verification

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सीमा पर शौर्य गाथा रचने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में मंगलवार को जैसलमेर की धरती पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा संगठन की ओर से राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत आयोजित हुई, जो विजय स्तंभ सर्किल से प्रारंभ होकर हनुमान सर्किल, गांधी चौक, सदर बाजार, गोपा चौक और आसानी रोड होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। इससे पूर्व शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों ने माहौल को ओज से भर दिया। जनसमूह में मौजूद हर आंख गर्व और देशप्रेम से भरी नजर आई। तिरंगा यात्रा को पूर्व राजघराने के चैतन्यराज सिंह भाटी ने रवाना किया। यात्रा में विधायक छोटू सिंह भाटी, जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, जिला संयोजक हिम्मताराम चौधरी, सह संयोजक उदय सिंह भाटी, नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारदा, महेंद्र तंवर, पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी, कंवराज सिंह चौहान सहित समाज के प्रबुद्धजन, महिलाएं, युवा, बच्चे-बालिकाएं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

पुष्प वर्षा से स्वागत

शहर के हर मार्ग व हर चौराहे पर तिरंगा पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ और देशभक्ति नारों से आसमान गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को कुछ ही मिनटों में ध्वस्त कर भारतीय सेना ने पराक्रम का परिचय दिया। उसी गौरव की अनुभूति से ओतप्रोत यह यात्रा सीमांत जैसलमेर की जनता ने एक आवाज में कहा— वंदे मातरम्!, भारत माता की जय!